Bihar Board Class 8 Social Science Geography Solutions Chapter 1B वन एवं वन्य प्राणी संसाधन

Bihar Board Class 8 Social Science Solutions Geography Hamari Duniya Bhag 3 Chapter 1B वन एवं वन्य प्राणी संसाधन Text Book Questions and Answers, Notes.

BSEB Bihar Board Class 8 Social Science Geography Solutions Chapter 1B वन एवं वन्य प्राणी संसाधन

Bihar Board Class 8 Social Science वन एवं वन्य प्राणी संसाधन Text Book Questions and Answers

अभ्यास-प्रश्न

I. बहुवैकल्पिक प्रश्न

प्रश्न 1.
भारत में सबसे अधिक वन क्षेत्रफल किस राज्य में है ?
(क) मेघालय
(ख) मणिपुर
(ग) मध्य प्रदेश
(घ) महाराष्ट्र
उत्तर-
(ग) मध्य प्रदेश

Bihar Board Class 8 Social Science Geography Solutions Chapter 1B वन एवं वन्य प्राणी संसाधन

प्रश्न 2.
विश्व में लगभग कितने प्रकार की वनस्पतियाँ मिलती हैं ?
(क) 5 लाख
(ख) 10 हजार
(ग) 50 लाख
(घ) 10 लाख
उत्तर-
(घ) 10 लाख

प्रश्न 3.
बिहार, उत्तर प्रदेश एवं झारखंड में किस प्रकार के वन पाए जाते
(क) उष्ण कटिबंधीय पतझड़ वन
(ख) उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन
(ग) शीतोष्ण पतझड़ वन
(घ) कोणधारी वन
उत्तर-
(क) उष्ण कटिबंधीय पतझड़ वन

प्रश्न 4.
इनमें कौन उभयचर जीव है ?
(क) केंचुआ
(ख) कछुआ
(ग) कौआ
(घ) बाघ
उत्तर-
(ख) कछुआ

प्रश्न 5.
इनमें कौन भारत का राष्ट्रीय पशु है ?
(क) मोर
(ख) शेर
(ग) ऊँट
(घ) बाघ
उत्तर-
(घ) बाघ

Bihar Board Class 8 Social Science Geography Solutions Chapter 1B वन एवं वन्य प्राणी संसाधन

प्रश्न 6.
रेड डाटा बुक किस वर्ष तैयार किया गया था ?
(क) 1970
(ख) 1980
(ग) 1990
(घ) 2000
उत्तर-
(क) 1970

प्रश्न 7.
देश में राष्ट्रीय उद्यानों की कुल संख्या कितनी है?
(क) 448
(ख) 14
(ग) 85
(घ) 21
उत्तर-
(ग) 85

II. खाली स्थान को उपयुक्त शब्दों से पूरा करें।

  1. वन हैं तो ……………… हैं ।
  2. कृत्रिम रूप से किए गए पौधा रोपण को …………….. कहा जाता
  3. हिमालय वन से प्राप्त रसायन ……………………….. के उपचार में उपयोगी है।
  4. चंदन के वन ……. में मिलते हैं।
  5. अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में ………………… वन पाए जाते हैं।
  6. गौतम बुद्ध अभ्यारण्य ………………… जिला में है।
  7. वन को पृथ्वी का …………….. कहा जाता है।

उत्तर-

  1. हम
  2. सामाजिक वानिकी
  3. कैंसर
  4. कर्नाटक
  5. सदाबहार
  6. गया
  7. फेफड़ा ।

Bihar Board Class 8 Social Science Geography Solutions Chapter 1B वन एवं वन्य प्राणी संसाधन

II. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें (अधिकतम 50 शब्दों में)

प्रश्न 1.
सामाजिक वानिकी किसे कहा जाता है ?
उत्तर-
समाज की पर्यावरण संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए वनों का विकास किया जाता है, जिसे सामाजिक वानिकी कहा जाता है ।

प्रश्न 2.
उष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन के तीन प्रमुख वृक्षों के नाम लिखिए।
उत्तर-
सागवान, साल, शीशम ।

प्रश्न 3.
किस वर्ग के लोगों के लिए वन आश्रयस्थली का काम करता है ?
उत्तर-
जनजातीय वर्ग के लोगों के लिए ।

Bihar Board Class 8 Social Science Geography Solutions Chapter 1B वन एवं वन्य प्राणी संसाधन

प्रश्न 4.
उन राज्यों के नाम लिखिए जहाँ देश में सदाबहार वन पाए जाते हैं ?
उत्तर-
असम, मेघालय, अरूणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम ।

प्रश्न 5.
वनों के कोई तीन महत्त्व लिखिए।
उत्तर-

  1. जलावन एवं फर्नीचर की लकड़ी।
  2. कई उद्योगों के लिए कच्चा माल ।
  3. औषधियाँ ।

IV. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें (अधिकतम 200 शब्दों में)

प्रश्न 1.
वन से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर-
वन या पेड़-पौधों का विकास प्राकृतिक रूप से उगनेवाले पेड़-पौधों, घास-झाड़ियों इत्यादि को सम्मिलित रूप से प्राकृतिक वनस्पति

कहा जाता है । क्षेत्रीय आधार पर जब किसी बड़े क्षेत्र पर प्राकृतिक रूप से पेड़-पौधे का विकास होता है तब उसे वन कहा जाता है

Bihar Board Class 8 Social Science Geography Solutions Chapter 1B वन एवं वन्य प्राणी संसाधन

प्रश्न 2.
वन में पाए जानेवाले विभिन्न प्राणियों का वर्गीकरण उदाहरण के साथ दीजिए।
उत्तर-
वन और जीवों की बीच गहरा संबंध होता है। यहाँ कई जीव-जंतु अपना जीवन व्यतीत करते हैं । जिनमें मांसाहारी जीव जैसे-शेर, बाघ आदि. शाकाहारी जीव जैसे-हिरण. हाथी आदि, उभयचर जीव जैसे-मेढ़क, कछुआ आदि, सरीसृप जीव जैसे-सांप, छिपकली, जोंक, केंचुआ आदि पाए जाते हैं । इन जीवों के अलावा कई प्रकार के पक्षी भी यहाँ मिलते हैं।

प्रश्न 3.
वन एवं वन्य जीवों के संरक्षण के लिए किए गए प्रयासों का वर्णन कीजिए।
उत्तर-
वन एवं वन्य जीवों के संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पर्यावरण संरक्षण संघ इस दिशा में अनेक कार्यक्रम चला रहा है । वन्य प्राणियों के संरक्षण के लिए राष्ट्रीय उद्यान, अभ्यारण्य एवं जैवमंडल क्षेत्र विकसित किए गए हैं । इस समय देश में 85 राष्ट्रीय उद्यान, 448 अभ्यारण्य एवं 16 जैवमंडल सुरक्षित क्षेत्र हैं । बिहार में काबर झील पक्षी विहार (बेगूसराय) गया में गौतम बुद्ध अभ्यारण्य, पश्चिमी चम्पारण में वाल्मीकि नगर वन्य प्राणी अभ्यारण्य प्रसिद्ध हैं ।

कार्यकलाप

प्रश्न 1.
भारत का राजनीतिक मानचित्र बनाकर उसमें सदाबहार एवं पतझड़ वनों के वितरण क्षेत्र को दिखाइए।
उत्तर-
छात्र स्वयं करें।