Bihar Board Class 8 Social Science Geography Solutions Chapter 5 मानव ससंधन

Bihar Board Class 8 Social Science Solutions Geography Hamari Duniya Bhag 3 Chapter 5 मानव ससंधन Text Book Questions and Answers, Notes.

BSEB Bihar Board Class 8 Social Science Geography Solutions Chapter 5 मानव ससंधन

Bihar Board Class 8 Social Science मानव ससंधन Text Book Questions and Answers

अभ्यास-प्रश्न

I. बहुवैकल्पिक प्रश्न 

प्रश्न (i)
जनगणना की जाती है
(क) प्रत्येक 20 वर्ष पर
(ख) प्रत्येक 10 वर्ष पर
(ग) प्रत्येक 5 वर्ष पर
(घ) प्रत्येक 2 वर्ष पर
उत्तर-
(ख) प्रत्येक 10 वर्ष पर

Bihar Board Class 8 Social Science Geography Solutions Chapter 5 मानव ससंधन

प्रश्न (ii)
मानव एक संसाधन है क्योंकि
(क) आवश्यकता की पूर्ति के लिए तकनीक का प्रयोग करता है
(ख) अन्य सामग्रियों को संसाधन के रूप में परिणत करता है।
(ग) मस्तिष्क का प्रयोग कर अन्य साधनों को उपयोगी बनाता है
(घ) उपर्युक्त सभी
उत्तर-
(ख) अन्य सामग्रियों को संसाधन के रूप में परिणत करता है।

प्रश्न (iii)
भारत में सर्वाधिक जनसंख्या है
(क) पश्चिम बंगाल की
(ख) बिहार की
(ग) उत्तर प्रदेश की
(घ) महाराष्ट्र की
उत्तर-
(ग) उत्तर प्रदेश की

प्रश्न (iv)
भारत जनसंख्या के दृष्टिकोण से विश्व में है
(क) तृतीय स्थान पर
(ख) चौथे स्थान पर
(ग) प्रथम स्थान पर
(घ) दूसरे स्थान पर
उत्तर-
(घ) दूसरे स्थान पर

प्रश्न (v)
पहाड़ी भाग में जनसंख्या कम होती है, क्योंकि
(क) वहाँ काफी गर्मी है
(ख) जन सुविधाओं का अभाव है
(ग) मृत्यु दर अधिक है
(घ) लोग वहाँ रहना नहीं चाहते हैं
उत्तर-
(ख) जन सुविधाओं का अभाव है

Bihar Board Class 8 Social Science Geography Solutions Chapter 5 मानव ससंधन

2. निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए

प्रश्न (क)
मानव एक महत्वपूर्ण संसाधन है, कैसे?
उत्तर-
हमारा देश मानव संसाधन की दृष्टि से सम्पन्न है क्योंकि यहाँ की आबादी अत्यधिक है। हम इसकी गिनती इसलिए करते हैं क्योंकि इनकी संख्या के हिसाब से हम इनके विकास की योजना बना सकें तथा मानव को संसाधन के रूप में विकसित कर सकें।

प्रश्न (ख)
जनसंख्या वृद्धि को प्रभावित करने वाले कौन-कौन से कारक
उत्तर-
जनसंख्या वृद्धि को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक हैंजन्मदर क्योंकि यह हमेशा मृत्यु-दर से अधिक रहता है।

Bihar Board Class 8 Social Science Geography Solutions Chapter 5 मानव ससंधन

प्रश्न (ग)
जनसंख्या परिवर्तन किन-किन कारकों पर निर्भर करता है ?
उत्तर-
जनसंख्या परिवर्तन मुख्यतः तीन कारकों पर निर्भर करता है

  1. जन्म दर
  2. मृत्यु दर
  3. प्रवास ।

जन्मदर एवं मृत्यु दर के बीच अंतर होने से जनसंख्या में वृद्धि या कमी होती है। यह जनसंख्या का प्राकृतिक परिवर्तन है जबकि कई कारणों से ‘जनसंख्या का दूसरी जगह जाकर बस जाना प्रवास की श्रेणी में आता है। भारत में जनसंख्या वृद्धि का एक प्रमुख कारक जन्मदर रहा है क्योंकि यह हमेशा मृत्यु दर से अधिक रहा है। बढ़ती स्वास्थ्य सुविधाओं के कारण मृत्यु दर में भी तेज गिरावट आई है जिसके कारण जनसंख्या वृद्धि हुई है।

प्रश्न (घ)
घटती महिला लिंगानुपात के कारणों का विश्लेषण कीजिए।
उत्तर-
घटती महिला लिंगानुपात के कारण कन्या भ्रूण हत्या तथा लड़की नहीं पैदा होने देने की प्रवृति है । बढ़ती दहेज प्रथा भी एक कारक है । हमें इस प्रवृति से बचने की जरूरत है। सरकार ने भी कानूनी रूप से कन्या भ्रूण हत्या को अपराध घोषित कर इसके लिए दंड का प्रावधान किया है।

Bihar Board Class 8 Social Science Geography Solutions Chapter 5 मानव ससंधन

प्रश्न (ङ)
मैदानी भागों में जनघनत्व अधिक पाया जाता है । क्यों ?
उत्तर-
मैदानी भागों में जनघनत्व अधिक पाया जाता है, क्योंकि मैदानी क्षेत्रों में अच्छी वर्षा तथा सिंचाई के अलावा जीवन जीना पहाड़ी भाग की अपेक्षा आसान है इसलिए जनसुविधाएँ आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं । अतः यहाँ ज्यादा लोग निवास करते हैं।

प्रश्न (च)
वर्ष 2030 ई० तक हमारी जनसंख्या चीन से अधिक होगी, ऐसा क्यों होगा? सोचकर लिखिए।
उत्तर-
भारत की जनसंख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन धीरे-धीरे वृद्धि दर में कमी आ रही है और यह जन्मदर नियंत्रण हेतु किये जा रहे प्रयासों का परिणाम है। अगर भारत की जनसंख्या इसी रफ्तार से बढ़ती रही तो वर्ष 2030 तक हमारी आबादी एक अरब चालीस करोड़ के पास होगी तथा हमारी जनसंख्या चीन की जनसंख्या से अधिक होगी।

Bihar Board Class 8 Social Science Geography Solutions Chapter 5 मानव ससंधन

प्रश्न (छ)
पर्वतीय क्षेत्र में जनघनत्व कम पाया जाता है, क्यों?
उत्तर-
पर्वतीय क्षेत्र में जनघनत्व कम पाया जाता है ।
जैसे – उत्तराखण्ड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश एवं अधिकतर पूर्वोत्तर राज्यों में जनसंख्या घनत्व कम पाया जाता है, क्योंकि यहाँ का अधिकांश भू-भाग पर्वतीय है।